छत्तीसगढ़ विशेषसरगुजा जिला
पेड़ से बंधी मिली एक युवती की लाश:

सरगुजा। उदयपुर थाना क्षेत्र में मुटकी के जंगल में एक युवती की अर्धनग्न लाश मिली है. सूचना के बाद उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची है और शव के शिनाख्त की कोशिश कर रही है. युवती की लाश एक छोटे पेड़ से बंधी हुई है. चेहरे से काफी खून बहा है. पुलिस हत्या का मामला मान रही है. फिलहाल मामले की पड़ताल शुरू की जा चुकी है अब जांच के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि मौत की वजह क्या थी.



