अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजशपुर जिलाप्रदेशब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचार
नागलोक में सांपों का कहर,पहाड़ी कोरवा महिला की सांप काटने से हुई मृत्यु

जशपुर। जिले के कुछ इलाके नागलोक के नाम से भी जाने जाते हैं। खासतौर पर फरसाबहार क्षेत्र। बारिश का मौसम आते ही जशपुर जिले में जहरीले सांपों से जान का खतरा बढ़ गया है। दरअसल पंडरापाठ चौकी के नवापारा में पहाड़ी कोरवा एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर का ताला खोलने के दौरान हादसा हुआ। वहीं घटना के बाद परिजनों ने महिला को काटने वाले सांप को पकड़ा है।



