राजधानी के Axis Bank मे हुआ करोड़ो का घपला, फर्जी चेकबुक से करोड़ो का ट्रांजेक्स्न

रायपुर। डूण्डा स्थित एक्सिस बैंक में हुए फर्जीवाड़ा मामले में पुलिस ने एक और खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थी बी आनंद कलस्टर हेड एक्सिस बैंक रायपुर ने थाना मुजगहन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि छ.ग. राज्य कृषि मण्डी बोर्ड के बैंक खाता क्रमांक 900010025774139 जिसमें सतीश वर्मा एवं चन्द्रभान सिंह ने अपने सहयोगी अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से चेक बुक जारी कराकर, चेक बुक के माध्यम से फर्जी तरीके से रकम स्थानांतरित कराया एवं उन्हीं चेक बुक के माध्यम से अन्य बैंक खातों में फर्जी तरीके से रकम स्थानांतरित कराया। इस प्रकार आरोपियों द्वारा बैंक को गलत तरीके से नुकसान पहुंचाने और बेईमानी के ईरादे से स्वयं के लाभ के लिए अवैधानिक तरीके से छल कर कूटरचना कर बैंक से करीबन 16,40,12,655/- रूपये का धोखाधड़ी किये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 105/22 धारा 420, 467, 468, 471, 34, 120बी, 409, 419 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।



