पत्नी ने अपने ही हाथो से उजाड़ा अपना सुहाग, कुल्हाड़ी से हत्याकर की शराबी पति की हत्या

कांकेर। जिले में महिला ने अपने ही पति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पत्नी अपने पति के शराब पीकर झगड़ा करने से परेशान थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
बतया जा रहा हैं की, कुरसेल गांव में राजकुमार मंडावी अपनी पत्नी जानकी मंडावी और बच्चों के साथ रहता था। राजकुमार आए दिन शराब पीकर अपनी पत्नी जानकी मंडावी से झगड़ा करता था। रविवार रात को भी वह शराब पीकर घर आया था और पत्नी से झगड़ा कर रहा था। झगड़े के बाद राजकुमार खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। वहीं जानकी गुस्से में थी और वह सीधे राजकुमार के कमरे में गई। इसके बाद उसने कुल्हाड़ी मारकर राजकुमार की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह अपने ही घर के सामने स्थित उसके ससुर रमेश मंडावी के घर गई और अपने ससुर से कहा कि मुझसे गलती हो गई है। ससुर ने महिला से काफी पूछा पर उसने कुछ नहीं बताया.
इसके बाद जानकी अपने ससुर को लेकर अपने घर गई। घर पहुंचने पर उसके ससुर रमेश मंडावी ने अपने बेटे की लाश देखी थी। राजकुमार के शरीर में कुल्हाड़ी से कई वार किए गए थे। जिसके बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा गया। वहीं आरोपी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में आरोपी पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।



