अजीब दास्तान- पिता का साथ छूटते ही दो मासूम बच्चो को छोड़ कलयुगी माँ ने थमा किसी और का हाथ

कांकेर। जिले मे एक हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है, जहां दो मासुमो की मां ने पिता की मौत के बाद दोनों को छोड़कर किसी और के साथ चली गई। अब बच्चों के पिता की पेंशन भी मां के खाते में जा रही है। वहीं बच्चे पढ़ाई और जरुरी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के कोड़ेकुर्से क्षेत्र मे दो मासूम बच्चे अपने दादा के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होने बताया कि उनके पिता पुलिस विभाग में पदस्थ थे, जिनकी मृत्यु 5 साल पहले हो गई, माँ ने उन्हें केवल इतना बताया कि अब तेरे पिता कभी नहीं लौटेंगे। बच्चों ने मजाक समझ लिया, पर पिता वापस नहीं लौटे। अब माँ भी दोनो बच्चों को बुजुर्ग दादा- दादी के पास छोड़कर चली गई, पुलिस विभाग ने बच्चे को बाल सैनिक तो बना दिया, लेकिन पेंशन के रूप में मिलने वाली पूरी रकम माँ बैंक खाते से निकाल लेती है। बुजुर्ग दादा- दादी के पास इतनी पूंजी नहीं है कि वह उनका भरण पोषण कर सकें। पढ़ाई की फीस जमा करने तक उनके पास पैसे नहीं है। बच्चे खाने-पीने सहित जरूरी चीजों के लिए भी तरस रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के करण दोनो पढ़ नहीं पा रहे हैं। उन्होंने इस उम्मीद से पुलिस अधीक्षक से फरियाद लगाई है कि उन्हें पैसे मिल जायें, ताकि उनकी पढ़ाई लिखाई में कोई दिक्क़त ना हो। बच्चों की हालत और दशा देखकर एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।



