राष्ट्रपति के यशवंत सिन्हा ने भरा नामांकन, राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई दिग्गज नेता हुए शामिल

विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने नामांकन दाखिल किया। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ ही, राहुल गांधी ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
नामांकन कार्यक्रम के दौरान विपक्ष ने एकजुटता दिखाते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। 24 जून को NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के समय सत्ता पक्ष के दिग्गजों का जमावड़ा लगा था।
नामांकन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिका अर्जुन खड़गे, एनसीपी के प्रमुख शरद पवार, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी और नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारुख अब्दुल्ला समेत कई विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे। दोपहर 1.10 बजे के करीब यशवंत सिन्हा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

उधर, 17 विपक्षी दलों के साथ ही यशवंत सिन्हा को तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने भी समर्थन देने की बात कह दी है। सिन्हा का मानना है कि उन्हें अभी और अदृश्य ताकतों का समर्थन मिलेगा।
यशवंत सिन्हा का द्रौपदी मुर्मू से मुकाबला
यशंवत सिन्हा का मुकाबला आदिवासी समुदाय की द्रौपदी मुर्मू से है। रविवार को सिन्हा ने एक इंटरव्यू के दौरान विपक्ष के इस दांव को लेकर कहा था कि एक व्यक्ति को ऊपर उठाने से पूरे समुदाय का उत्थान नहीं होता। राष्ट्रपति भवन में अगर एक और ‘रबडर स्टांप’ आ जाए, तो यह विनाशकारी होगा। उन्होंने वादा किया था कि यदि वह चुनाव जीते तो किसानों, कामगारों, बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और हाशिये पर पड़े समाज के सभी वर्गों की आवाज को उठाएंगे।



