विविध

राजधानी मे बच्चो के जीवन के साथ हो रहा हैं खिलवाड़, 12 स्कूलो के 145 मे से 37 बसे है अनफ़िट

रायपुर। राजधानी में बसों की फिटनेस की जांच करने ट्रैफिक अमला जुट गया है। स्कूल बसों की फिटनेस जांच के अलावा वाहन चालकों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं बसों की फिटनेस जांच नहीं कराने पर कार्रवाई होगी। बता दें कि फिटनेस जांच के लिए पहले दिन 12 स्कूलों की 145 बसें पहुंची। इनमें से 37 बसें अनफिट मिलीं। अनफिट बसों को 3 जुलाई को पुन: फिटनेस जांच के लिए बुलाया गया है। राजधानी के 10 फीसदी स्कूल बसों में जीपीएस सिस्टम नहीं लगा है। वहीं स्कूल बस चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इसमें 10 चालकों को बीपी, शुगर और दृष्टि दोष होने की शिकायत मिली है।

Related Articles

Back to top button