अग्निवीर योजना के विरोध में उतरेंगे छत्तीसगढ़ के किसान, राष्ट्रपति के नाम सौपेंगे ज्ञापन

अग्निवीर योजना के विरोध की आग छत्तीसगढ़ में भी पहुच चुकी है|अब यहाँ के किसान अग्निवीर योजना के विरोध राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम ज्ञापन सौपेंगे| बुधवार को आम बागीचा नवा रायपुर में नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति नवा रायपुर के सदस्यों के साथ छत्तीसगढ़ के विभिन्न मजदूर नागरिक संगठनों के प्रमुखों प्रतिनीधियों की बैठक हुई |जिसमें यह निर्णय लिया गया
बैठक में कई निर्णय लिए गए. पिछले पांच माह से जारी ‘नई राजधानी प्रभावित किसानों के समर्थन में प्रभावित किसानों के आंदोलन के साथ एकजुट हो’ नारे के साथ 24 जून को सभी जन संगठनों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा.
साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के देशव्यापी आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा सेना का निजीकरण और भगवाकरण के लिए लाए गए अग्निवीर योजना को रद्द करने और देश के आंदोलनकारी युवाओं के समर्थन में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपे जाएंगे.
वादा निभाओ दिवस कार्यक्रम का होगा आयोजन
नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष रूपन चन्द्राकर ने बताया कि प्रदेश में किसान, मजदूर, आदिवासी और अनियमित कर्मचारियों द्वारा सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में लगातार धरना प्रदर्शन जारी है|
इन्हें एक जूट करने के लिए “सरकार वायदा निभाओ या गद्दी छोड़ो” नारे के साथ जन संपर्क अभियान चलाया जाएगा और संयुक्त रूप से वायदा निभाओ दिवस का एक कार्यक्रम आयोजित की जाएगी. नया रायपुर क्षेत्र में किसान भवन की मांग पत्र छत्तीसगढ़ सरकार को सौंपी जाएगी.



