टाटा मैजिक और बाइक में जबरदस्त टकर ,जानिए जानिए कितने हुए है घायल

गरियाबंद| जिले में नेशनल हाइवे में पांडुका मोड़ के पास टाटा मैजिक और बाइक में भिड़ंत हो गई. बाइक में दो युवक व एक युवती सवार थे. गलत दिशा से चला रहा बाइक चालक सामने से आ रहे टाटा मैजिक से जा टकराया. दुर्घटना में बाइक में आग लग गई, जिससे चालक व पीछे सवार युवक बुरी तरह से झुलस गए.
वहीं युवती दूर फिंक गई. सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर से दोनों युवकों के मौत होने की पुष्टि की, वहीं घायल युवती और मालवाहक चालक का इलाज किया जा रहा है. मृतकों में राजिम निवासी देवनारायण यादव व मदनपुर निवासी करन ध्रुव शामिल हैं, वहीं मदनपुर निवासी सोहद्रा ठाकुर घायल है.
वहीं दूसरी ओर जिले के देवभोग थाना के मगररोडा गांव में 25 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी के साड़ी को फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. मृतक हमेलाल यादव के परिजनों ने घटना की सूचना देवभोग पुलिस को दी. देवभोग थाना प्रभारी बोधन साहू ने बताया कि युवक मानसिक तौर पर परेशान था. घटना की जांच की का रही है.



