मूल पदस्थापना से हटाकर अन्यत्र स्थान में संलग्न किए गए सभी कर्मचारियों को मूल पोस्टिंग किया जाए :NSUI पूर्व प्रदेश सचिव

एनएसयूआई द्वारा आज बोडला ब्लॉक में शिक्षा विभाग एवम स्वास्थ्य विभाग में मूल पदस्थापना से हटाकर अन्यत्र स्थान में संलग्न किए गए सभी कर्मचारियों को मूल पोस्टिंग में पदस्थ करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बोडला को ज्ञापन सौंपा गया एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश सचिव बंटी खान ने बताया कि बोडला ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग एवम शिक्षा विभाग में अधिकारियों द्वारा अपने करीबी लोगो को मूल पोस्टिंग से हटाकर मनचाहा जगह में संलग्न किया गया है जो की गलत है वर्तमान में शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है सभी जगह के शासकीय विद्यालय शुरू हो चुके हैं लेकिन आज भी संलग्न शिक्षक अपने मूल पदस्थ विद्यालय में नही पहुंचे है इसके अलावा यही स्तिथि स्वास्थ्य विभाग की भी है वर्तमान में बरसात की शुरुआत हो चुकी है कई कई जगह मलेरिया जैसे बीमारियो का प्रकोप शुरू हो चुका है लेकिन वहा के नर्स डाक्टर स्वास्थ्य कर्मी को दूसरे स्थान पर संलग्न किया गया है जबकि 07/02/2022 को स्वास्थ्य संचालक दुर्ग/रायपुर द्वारा आदेश निकाला गया था की सभी स्वास्थ्य कर्मी के संलग्न को समाप्त कर मूल पोस्टिंग में पदस्थ करे उसके बाद भी चार महीने के बाद आज तक अधिकारियों द्वारा अपने बड़े अधिकारियों के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है आगे अगर संलगीकरण समाप्त नहीं किया गया तो एनएसयूआई द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का घेराव किया जाएगा इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पूरन मानिकपुरी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत कुर्रे ऐल्डर मेन एवम मीडिया प्रभारी दीपक मागरे बृजेश चतुर्वेदी विनोद साहू छोटू वर्मा रूपेश साहू बलदेव झरिया व कार्यकर्ता मौजूद रहे।




