एक युवक की हुई बेरहमी से मौत, जानिए क्या है इसकी वजह,

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में युवक की निर्ममतापूर्वक हत्या का मामला सामने आया है। बदमाशों ने निर्माणधीन बिल्डिंग में नृशंस हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।जानकारी के अनुसार निर्माणधीन बिल्डिंग के मजदूरों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। किसी बात को लेकर मृतक और मजदूरों में विवाद हुआ था। मृतक राहुल ऊर्फ कल्ला शाहपुरा का रहने वाला था।हबीबगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।इधर प्रदेश के शिवपुरी जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है।
युवक की उसके ससुर और ससुराल के अन्य सदस्यों ने पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी है। ऑनर किलिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि युवक ने दो साल पहले लव मैरिज की थी। वह पत्नी और बेटी के साथ दीपावली पर परिवार से मिलने आया था। इसी बीच शनिवार रात उसकी हत्या कर दी गई।वहीं इस मामले को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ऑनर किलिंग नाम का उपयोग किया गया है। मोहल्ले के लड़के के साथ युवती गई थी और अब उसका भी बच्चा है। दिवाली पर यह लोग घर आए थे उस दौरान घटना घटित हुई है। 7 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। लड़की के पिता सुरेश जाटव को गिरफ्तार कर लिया गया है।



