अपना जिलाकबीरधाम विशेषस्वास्थ्य

भाजपा कार्यकर्ताओ ने शहर के 8 शक्ति केन्द्र में किये योग – योग शरीर और मन को स्वस्थ रखता है!

कवर्धा- आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने देश के 75 हजार स्थानों पर योग कार्यक्रम का आह्वान किया था इस क्रम में भाजपा शहर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में शहर के सभी 8 शक्ति केन्द्रों पर योग दिवस का कार्यक्रम किया गया! इस योग कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं शहर के नागरिकों ने शामिल होकर योग को अपने जीवन के दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिये!

भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसका 177 देशों ने समर्थन किया था। आज 200 से ज्यादा देशों में इसे मनाया जा रहा है। इसे पूरे विश्व में भारत की बढ़ती सांस्कृतिक धमक के रूप में देखा जाता है। केंद्र सरकार योग को हर स्तर पर बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है।

योग से व्यक्ति अपने शरीर एवं मन को स्वस्थ रख कर अच्छे मन से देश और समाज का सेवा कर सकता है दुर्बल व्यक्ति नही! स्वस्थ देश के प्रत्येक व्यक्ति को योग अनिवार्य करना चाहिए!

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी,शहर मण्डल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी,जिला मंत्री सुरेश दुबे,युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, जिला मंत्री पन्ना चंद्रवंशी,जिला अध्यक्ष पीयूष सिंह जिला महामंत्री विजय लक्ष्मी तिवारी महामंत्री पीयूष टाटिया,,रिंकेश वैष्णव,उपाध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय,गोपाल साहू शहर मंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि डॉ आनदं मिश्रा,सालिक निर्मलकर,रामबिलास चंद्रवंशी,नारायण साहू ,सनत साहू,सौखी अहिवार,विजय पाली,आशोक चंद्रवंशी,दीना मलहा,अजय ठाकुर,सौरभ सिंह,लवकेश दानी,केशव जयसवाल,शुभम गुप्ता,मुकेश सेन,अशोक साहू,लक्ष्मण यादव,रोहित जांगड़े,प्रकाश सोनी,विघन साहू,अश्वनी बघेल,नीलकमल धवलकर,टोप सिंह धुर्वे सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुये!

Related Articles

Back to top button