बढ़ती महंगाई मे मिली आम आदमी को राहत, खाने के तेल की कीमतों में फिर आई भारी गिरावट

बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को थोड़ी राहत मिली है। खाद्य तेल की कीमतें पिछले कुछ दिनों से आम आदमी को रुला रही हैं। लेकिन अब तेल की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल अडानी विल्मर ने खाद्य तेल के दाम में 10 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती की है। भविष्य में कीमतों में और गिरावट होने की संभावना है। कीमतों में कितनी गिरावट हुई अडानी विल्मर ने एक लीटर फॉर्च्यून रिफाइंड सूरजमुखी तेल की कीमत 220 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 210 रुपये प्रति लीटर कर दी है। यानी तेल 10 रुपये सस्ता कर दिया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि एक लीटर सरसों के तेल की कीमत भी 205 रुपये से घटाकर 195 रुपये कर दी गई है। जेमिनी एडिबल एंड फैट्स ने भी एक लीटर सूरजमुखी तेल की कीमत में 15 रुपये प्रति पैकेट की कटौती की है। कहा जा रहा है कि कंपनी भविष्य में भी कीमतों में कमी कर सकती है।



