नेशनल crush का रोल हुआ पुष्पा से कट, जानिए क्या है वजह ?

साऊथ की ब्लोकबास्टर फिल्म pushpa के अगले पार्ट Pushpa 2 में श्रीवल्ली के किरदार को छोटा कर दिया गया है. यानी कि श्रीवल्ली आपको पूरी फिल्म में नहीं बल्कि कुछ पार्ट में दिखाई देने वाली है. दावा किया जा रहा है कि ऐसा फिल्म को और भी दिलचस्प बनाने के लिए किया गया है. इस रिपोर्ट से श्रीवल्ली के फैंस को तगड़ा झटका जरूर लग सकता है.
खबरों की मानें तो फिल्म के अगले पार्ट में पुष्पा राज लाल चंदन की लड़कियों की स्मलिंग को जंगलों से निकालकर साउथ ईस्ट एशियन देशों में करता हुआ दिखाई देगा. ‘पुष्पा 2’ में Srivalli की मौत दिखाई जा सकती है. खबरों की मानें तो फिल्म के अगले पार्ट में पुलिस श्रीवल्ली का इस्तेमाल मोहरे के तौर पर करेगी. इसी दौरान Rashmika Mandanna उर्फ श्रीवल्ली की मौत दिखाई जाएगी. ‘पुष्पा’ फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है. ऐसे में खबर तो ये भी है कि निर्देशक का तीसरे पार्ट को बनाने का इरादा नहीं है. इसलिए दूसरे पार्ट में वो श्रीवल्ली का ट्रैजिक अंत दिखा सकते हैं.



