अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषट्रेंडिंग न्यूज़देश-विदेशप्रदेशब्रेकिंग न्यूजरायपुर जिलासियासतस्थानीय समाचार

विजयवर्गीय का नाम सुनते ही सांसद सुनील सोनी ने किये हाथ खड़े, कहा – मैंने वो बयान पढ़ा ही नही…

रायपुर।राजधानी मे सोमवार को रायपुर के सांसद सुनील सोनी मीडिया से हुए प्रेसवार्ता मे उन्होने अग्निपथ योजना के फायदे गिनाने के लिए पत्रकारों से चर्चा कर ही रहे थे, की पत्रकारों के भाजपा बड़े नेता कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर सवाल पूछते ही उन्होने हाथ खड़े कर दिये।

पत्रकारों के सवाल शुरू होने ही वाले थे कि सांसद सोनी कहने लगे- अरे नहीं… मैंने वह बयान पढ़ा नहीं…., मैंने वह बयान देखा भी नहीं…. ना ही मैंने वह बयान सुना है। जब पत्रकारों ने कैलाश विजयवर्गीय का बयान बताकर प्रतिक्रिया लेनी चाही तो उन्होंने हाथ हिलाकर इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

सुनील सोनी ने कहा कि देश की सेना देश के युवाओं की शक्ति से बेहतर बनेगी। इसलिए अग्नीपथ योजना को शुरू किया गया है। अग्नीपथ योजना से युवाओं को सेना में काम करने का अवसर मिलेगा। इसके बाद देश के अलग-अलग फोर्सेस में भी नौकरी के लिए आरक्षण की व्यवस्था लागू की जा रही है। यह एक बेहतर योजना है। उन्होंने कांग्रेसियों पर इस योजना को लेकर भ्रम फैलाने के आरोप लगाए।

क्या था कैलाश विजयवर्गीय का बयान?

इंदौर में रविवार को कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अग्निवीरों को भाजपा कार्यालयों में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें अगर अपने ऑफिस में सुरक्षा के लिए किसी को रखना हो तो वो अग्निवीर को प्राथिमकता देंगे। उनके बयान पर बीजेपी के ही सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट कर लिखा- जिस महान सेना की वीर गाथाएं कह सकने में समूचा शब्दकोश असमर्थ हो। जिनके पराक्रम का डंका समस्त विश्व में गुंजायमान हो। उस भारतीय सैनिक को किसी राजनीतिक दफ़्तर की चौकीदारी करने का न्योता उसे देने वाले को ही मुबारक। भारतीय सेना मां भारती की सेवा का माध्यम है। महज एक नौकरी नहीं। अब कैलाश विजयवर्गीय कह रहे हैं कि उनके बयान को सही तरीके से पेश नहीं किया गया । यह कांग्रेसियों के टूलकिट गैंग का काम है, जो मेरे बयान को गलत तरीके से प्रचारित किया गया।

Related Articles

Back to top button