अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषप्रदेशब्रेकिंग न्यूजरायपुर जिलासियासतस्थानीय समाचार

जंतर मंतर मे सीएम भूपेश ने लगाया केंद्र सरकार पर आरोप, ED के राहुल से पूछताछ के लाइव प्रसारण कि की मांग

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग कर कांग्रेस और राहुल गांधी को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस के धरने में उन्होंने कहा, उनकी मांग है कि राहुल गांधी से पूछताछ का लाइव प्रसारण कराया जाए। पूरा देश देखे की ED पूछ क्या रही है और राहुल जी जवाब क्या दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भाई, भाई को मदद कर दे, बाप, बेटे की मदद कर दे तो वह अपराध नहीं होता। उसे मनी लांड्रिंग नहीं कहते, लेकिन कांग्रेस ने अपने ही अखबार नेशनल हेराल्ड की मदद कर दी तो पूछताछ हो रही है। चार दिन से पता नहीं क्या पूछ रहे हैं। केंद्र सरकार के मंत्री ED राहुल गांधी से क्या पूछ रही है, इसके बारे में बता रहे हैं। मैं तो सीधा कहता हूं कि ED कार्यालय में कैमरा लगा दिया जाए और उसका लिंक सभी मीडिया हाउसेज में दे दिया जाए। पूरा देश देखे कि ED पूछ क्या रही है और राहुल जी जवाब क्या दे रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेशनल हेराल्ड केस की बात उठाई। उन्होंने कहा, स्वतंत्रता संग्राम में नेशनल हेराल्ड पर अंगेजों ने पाबंदी लगाई थी। इस अखबार की आजादी में भूमिका रही है। उसको जीवित रखने के लिए कांग्रेस ने मदद कर दी, ऋण दे दिया, कोई अपराध नहीं किया। जिन अंग्रेजों ने नेशनल हेराल्ड पर पाबंदी लगाई थी, उन्हीं के समर्थक, उन्हीं के मानने वाले लोग उसके माध्यम से चार दिन से पेशी पर बुला रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत आदि मंच पर मौजूद हैं।
विधायक विकास उपाध्याय और उनके साथियों ने कुछ इस तरह प्रदर्शन किया।

विधायक ने केंद्रीय एजेंसियों को तोता बताया

रायपुर विधायक विकास उपाध्याय ने प्रदर्शन में केंद्रीय जांच एजेंसियों को तोता बताने वाले पुतलों के साथ प्रदर्शन किया। इसमें हाथ जोड़े एक थुलथुल शरीर वाले पुरुष के सिर की जगह तोता दिखाया गया था। विकास ने कहा, कांग्रेस के खिलाफ केंद्र सरकार जिस तरह ED, CBI आदि का इस्तेमाल कर रही है, उसे पूरे देश ने देखा है। ये केंद्रीय एजेंसियां पूरी तरह पिंजरे में बंद तोता हो गई हैं।

Related Articles

Back to top button