अपना जिलाकबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मप्रदेशब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचार

चिल्फी घाटी मे बढ़ रहे है वारदात, पुलिस प्रशासन है सुस्त

कवर्धा। चिल्फी घाटी से गुजरना वाहन चालकों के लिए खतरनाक हो गया है. यह सड़क पर होने वाली लूट की वजह पड़ने वाले मोड़ नहीं बल्कि कमजोर पुलिस व्यवस्था है.

घटना बीती रात की चिल्फी घाटी के नागमोड़ी पास हुई. रायपुर से कानपुर जा रही ट्रक को रोककर अज्ञात लोगों ने चालक पर बंदूक टिकाकर पहले मारपीट की, इसके बाद उसके पास रखे नगदी 45 सौ रुपए लूटकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने पर चिल्फी पुलिस मौके पर पहुंची और उत्तर प्रदेश निवासी पीड़ित चालक अरविंद गंगाराम को कवर्धा स्थित जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया.

दरअसल,चिल्फी घाटी में इस तरह की घटना आम होती जा रही है.बदमाश मौका मिलते ही वाहन चालकों से लूटपाट की घटना को अंजाम देते रहते हैं. इधर लचर व्यवस्था की वजह से सूचना मिलने के घंटों बाद पुलिस मौके पर पहुंचती है, तब तक बदमाश दूर निकाल जाया करते हैं. जानकारों का मानना है कि अन्य स्थलों की तुलना में चिल्फी घाटी में बदमाशों को पकड़ना आसान है, क्योंकि भागने का कोई रास्ता नहीं है. लेकिन पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली से वाहन चालकों को लूट का शिकार होना पड़ रहा है.

Related Articles

Back to top button