कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषदेश-विदेशबलौदाबाजार ज़िलाबेमेतरा जिलारायपुर जिला
राहुल जी के सम्मान में, छत्तीसगढ़ मैदान में पेशी से पहले 1 हजार से ज्यादा कांग्रेसी दिल्ली पहुंचे

रायपुर| लगातार तीन दिन की पेशी के बाद प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को राहत देते हुए 20 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है.
वहीं राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के दौरान विरोध करने वाले सांसदों पर ‘दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए हमले’ के मामले को लेकर सोमवार को पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेगा|
पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार, कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सोमवार शाम पांच बजे राष्ट्रपति भवन में कोविंद से मुलाकात करेगा और ‘दिल्ली पुलिस द्वारा सांसदों की पिटाई और उन पर हमला किए जाने’ का विषय राष्ट्रपति के संज्ञान में लाएगा. बता दें कि प्रदेश कांग्रेस ने नारा दिया है – ‘राहुल जी के सम्मान में, छत्तीसगढ़ मैदान में’



