कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषजांजगीर-चाम्पा जिलामुंगेली जिलारायपुर जिला
खेत में काम कर रहे युवक पर गिरी बिजली,देखिए उसकी जानकारी

मुंगेली। जिले में सुबह से बिजली की चमक और गर्जना के साथ झमाझम बारिश के बीच खेत में काम कर रहे युवक की आसमानी गाज की चपेट में आने से मौत हो गई| घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है|
मुंगेली जिले के जरहागांव थाना अंतर्गत ठकुरी कापा गांव की है, जहां आज सुबह खेत में काम कर रहा था| इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में वह आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई| घटना के बाद से परिजनों का जहां रो -रोकर बुरा हाल है, तो वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है|
मृतक के दो बच्चे हैं| स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद जरहागांव पुलिस मौके पर पहुंच कर अपनी कार्रवाई में जुटी गई है| जरहागांव थाना प्रभारी भूपेंद्र चंद्रा का कहना है कि पंचनामा एवं मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले सौंपा जाएगा|



