अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिलाप्रदेशब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचार

छत्तीसगढ़ मे फिर से बढ़ रही कोरोना की कहर, प्रदेश के 16 जिलों में मिले 94 केस

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर लंबे सामी के बाद कोरोना संक्रमण की दर मे बदोत्तरी हुई है। बढ़ती दर के बीच ट्विन सिटी दुर्ग-भिलाई में कोरोना विस्फोट हुआ है। वहां तीन महीनों में पहली बार 24 घंटे के भीतर 23 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश के 16 जिलों में 94 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर 1.48% तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभागसे मिली सूचना के मुताबिक, शनिवार को 6372 नमूनों की जांच की गई। इस दौरान 94 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। सबसे अधिक 23 मरीज दुर्ग जिले से सामने आए हैं। उसके बाद रायपुर में 19 और बिलासपुर में 11 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

मरीजों की संख्या अब बढ़कर हुई 406

नए मरीजों की बाढ़ के साथ प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 406 हो गई है। इनमें सबसे अधिक 119 मरीज केवल रायपुर में ही हैं। दुर्ग में 64 मरीज हैं। वहीं बिलासपुर में 46, कबीरधाम में 22, सरगुजा में 21, राजनांदगांव, रायगढ़ और कोरबा में 15-15 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जून महीने के तीसरे सप्ताह में छत्तीसगढ़ के केवल चार जिले ही ऐसे हैं जहां संक्रमण का कोई मामला नहीं है। इसमें धमतरी, कोण्डागांव, सुकमा और नारायणपुर का नाम शामिल है। एक दिन पहले तक ऐसे शून्य संक्रमण वाले जिलों की संख्या पांच थी। उसमें बीजापुर जिला भी शामिल था। शनिवार को बीजापुर में भी संक्रमण का एक मामला सामने आया और वह खतरे में आ गया।

Related Articles

Back to top button