कबीरधाम विशेषकोरिया जिलागरियाबंद जिलागौरेला-पेंड्रा-मरवाही ज़िलाछत्तीसगढ़ विशेषजांजगीर-चाम्पा जिलाजुर्मबस्तर जिलारायपुर जिला

देवर ने भाभी को कुल्हाड़ी से किया हमला, जानिए क्यों

मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में खेत पर सो रही भाभी की देवर ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है. इधर खरगोन जिले की छोटी खरगोन में जंगली सुअर ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. कुत्ते ने सुअर का सामना कर युवक की जान बचाई है. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है|

देवर ने की भाभी की हत्या

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 में 55 वर्षीय महिला चुना बाई अहिरवार की देर रात खेत पर सोते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. घटना को लेकर जहां मृतिका के पति का कहना है कि वह अपनी पत्नी चूना बाई को खेत पर सोता छोड़ जब बिंडल लेने के लिए गांव आया. इसी बीच उसके छोटे भाई यानि महिला के देवर ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस का कहना है इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है, जो तथ्य सामने आएंगे. उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी|

 

Related Articles

Back to top button