अलग अलग जाती के यूवक और यूवती को हुआ एक दुसरे से प्यार,जानिए इसके पूरा मामला

बलौदाबाजार. जिले से बड़ी खबर सामने निकलकर आ रही है. जहां एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. आत्महत्या करने का कारण घर वालों को दोनों का रिश्ता नामूंजर होना बताया जा रहा है. जिसकी वजह से दोनों ने जान देकर अपने प्यार की कीमत चुकाना ही सही समझा और घातक कदम उठा कर मौत को गले लगा लिया|
कसडोल थानाक्षेत्र के ग्राम साबर मे युवक युवती की पेड़ मे लाश लटकी मिली. दोनों की लाश गांव से बाहर बबूल के पेड़ में लटकी मिली. घटना का कारण प्रेमप्रसंग बताया जा रहा है. कसडोल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है| दोनों युवक-युवती अलग-अलग जाति के थे. दोनों के बीच में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. मृतक का नाम घनश्याम वर्मा पिता गरीब वर्मा और मृतिका नाबालिग है. पूछताछ में रिश्तेदारों ने भी दोनों के रिश्तों के जानकारी होने की बात बताई. दोनों की जाति अलग- अलग होने की वजह से घर वालों को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था, जिसके कारण दोनों फांसी लगाकर जान दे दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.



