कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला
कवर्धा : राज्यपाल अनुसुईया उइके 12 जून भोरमदेव मेला स्थल में आयोजित बैगा महासम्मेलन में होंगी शामिल

कवर्धा। राज्यपाल अनुसुईया उइके 12 जून 2022 को भोरमदेव मेला स्थल में आयोजित बैगा महासम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगी। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार राज्यपाल उइके सुबह 11 बजे सड़क मार्ग रायपुर से प्रस्थान कर 1 बजे विश्राम गृह कवर्धा आएंगी। दोपहर 2.10 बजे सड़क मार्ग से भोरमदेव मंदिर पहुंचेगी। दोपहर 2.30 बजे भोरमदेव मेला स्थल में आयोजित बैगा महासम्मेलन में शामिल होंगी। यहां से वे 4.25 बजे प्रस्थान कर कवर्धा विश्राम गृह आएंगी। 5.15 बजे कवर्धा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।



