कवर्धा : तीन लोगों को साहू समाज से किया बर्खास्त,जानिए कौन है

कवर्धा | जिला स्तरीय महासमा में झालियावंश साहू समाज ने सुदर्शन साहू, छबिलाल साहू एवं अधन लाल साहू को सामाजिक पदों से किया बर्खास्त, एक माह पूर्व साहू समाज के ग्राम रानीदाहरा निवासी रामकुमार साहू को रात्रि लगभग 12 बजे साहू समाज के सातोराज संरक्षक सुदर्शन साहू, साती राज अध्यक्ष छबिलाल साहू, लोहारा तहसील के अध्यक्ष अघनलाल साहू ने रामकुमार साहू को 112 का झांसा देकर गलत निर्णय लिया जो गलत है। इनकी जानकारी समाज को मिलने पर जिला स्तरीय साहू समाज महासभा दिनांक 08.06.2022 दिन बुधवार को कल्याणपुर कुरूदा खैरा की कर्मा मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें समाज के लगभग हजार की संख्या में सामाजिक लोग उपस्थित थे। जिनमें समाज के द्वारा इन सभी विषयों पर चर्चा किया गया।
चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि संरक्षक सुदर्शन साहू, सातो राज अध्यक्ष छविलाल साहू स- लोहारा तहसील अध्यक्ष अघनलाल साहू के द्वारा समाज के कर्तव्य एवं मर्यादा को भूलते हुए समाज के हित में कार्य नहीं किया है, जिनकी वजह से समाज ने जिला स्तरीय महासभा के माध्यम से इन लोगों को सामाजिक पद से बर्खास्त किया गया है।
महासभा में जिलाध्यक्ष आनंद सिंह साहू जिला सचिव दीपक साहू, जिला कोषाध्यक्ष जुगरू साहू, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान साहू, जिला संगठन मंत्री तिहारी राम साहू, पूर्व तहसील अध्यक्ष झूलाराम साहू, पूर्व तहसील सचिव ओमप्रकाश साहू रम्हऊ साहू पूर्व सेक्टर सचिव टेकराम साहू, कोषाध्यक्ष कल्याणपुर रामदेव साहू सेक्टर अध्यक्ष कल्याणपुर राजा साहू सेक्टर अध्यक्ष सुरजपुरा शोभित साहू सेक्टर सचिव मोतिमपुर मैहर साहू, बिसाहू साहू, शोभनाथ, तिरथ साहू सेक्टर उपाध्यक्ष आनंद सिंह श्रीराम साहू, जगदीश साहू, जितेन्द्र साहू, चुमक साहू, देवराज साहू, होरीलाल साहू मोहन साहू एवं सामाजिक बन्धु उपस्थित थे।



