कबीरधाम विशेषकोरिया जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजशपुर जिलाजांजगीर-चाम्पा जिलादन्तेवाड़ा जिलाबेमेतरा जिला

उद्घाटन के साथ ही गिरा ब्रिज मेयर समेत कई अधिकारी घायल, देखें वीडियो

भ्रष्टाचार के कई मामलों में देखा जा चुका है कि इसका खामिजाया सीधे-साधे लोगों को ही भुगतना पड़ा है. वो चाहे सड़क निर्माण हो, फुटओवर ब्रिज हो या फिर सरकारी विभाग द्वारा किसी भी क्षेत्र का कंस्ट्रक्शन हो. हमारे देश में ऐसे मामले तो अकसर देखने को मिल ही जाते हैं. लेकिन दूसरे देशों में भी लोग लापरवाही के इन कारनामों से अछूते नहीं है. इसकी जीती जागती तस्वीर मेक्सिको में सामने आई है. यहां एक हैंगिंग ब्रिज उद्घाटन के साथ ही धराशायी हो गया. पूरे घटनाक्रम का एक वीडिय भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइये आपको बताते हैं इस पूरे वाकये के बारे में.

उद्घाटन के साथ ही गिरा ब्रिज

हम बात कर रहे हैं मेक्सिको के कुर्नवाका शहर की. मंगलवार को मैक्सिकन शहर कुर्नवाका में एक हैंगिंग ब्रिज का उद्घाटन होना था. उद्घाटन में शहर के मेयर समेत कई अधिकारी व शहर के लोग पहुंचे थे. ब्रिज का उद्घाटन हुआ, फिर लोग इसपर सैर करने के लिए निकले. जैसे ही लोग इस ब्रिज का जायजा लेने के लिए इसपर चढ़े, यह धड़ाम से नीचे गिर गया.

पूरा हैंगिंग ब्रिज नाले में 

पूरा का पूरा हैंगिंग ब्रिज नीचे बह रहे नाले में गिर गया. इस हादसे के वक्त मेयर समेत कई अन्य लोग मौजूद थे. लकड़ी के बोर्ड से बना यह हैंगिंग ब्रिज इतना कमजोर था कि यह मुश्किल से 20 लोगों का वजन भी नहीं संभाल सका 

Related Articles

Back to top button