कबीरधाम विशेषकोरबा जिलागरियाबंद जिलाछत्तीसगढ़ विशेषबलौदाबाजार ज़िलाबालोद जिलाबेमेतरा जिलारायपुर जिला

अधिसूचना जारी, दवाएं खरीदने वाले ध्यान दें

पैरासीटामॉल समेत कई आम दवाएं खरीदने के लिए अब परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। सरकार ऐसी 16 दवाओं की आसान बिक्री को मंजूरी देने की तैयारी कर रही है, जो बगैर डॉक्टर के पर्चे के भी खरीदी जा सकेंगी। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से अधिसूचना भी जारी की गई है। खास बात है कि कोरोनावायरस महामारी के दौर में पैरासीटामॉल के बड़े स्तर पर इस्तेमाल की खबरें आई थी। सरकार पैरासीटामॉल, डाइक्लोफिनेक और एंटी एलर्जिक्स जैसी 16 दवाओं की ओवर द काउंटर ओ टी सी प्रोडक्ट्स के तौर पर बिक्री की मंजूरी देने की तैयारी में है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन दवाओं को शेड्यूल के  में इन प्रोडक्ट्स को शामिल करने के लिए ड्रग्स नियम 1945 में बदलाव संबंधी अधिसूचना जारी की है|इन 16 दवाओं में एंटीसेप्टिक और डिसइंफेक्टेंट एजेंट, माउथवॉश, खांसी के लिए एंटी बैक्टीरियल एक्ने फॉर्म्युलेशन, एंटी फंगल क्रीम, नेजल डीकंजेस्टेंट, एनाल्जेसिक क्रीम फॉर्म्युलेशन और एंटी एलर्जी कैप्सूल समेत कई नाम शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओ टी सी खरीदी को लेकर कुछ शर्तें भी शामिल हैं। इन दवाओं का अधिकतम इस्तेमाल और इलाज की अवधि 5 दिनों से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। साथ ही दवाएं लेने के बाद भी लक्षण खत्म नहीं हो रहे हैं, तो मरीज को डॉक्टर की सलाह लेनी होगी। मंत्रालय ने एक महीने के भीतर हितधारकों से जवाब मांगा है।


Related Articles

Back to top button