कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषमुंगेली जिलारायगढ जिला

बरगद पेड़ मे पति पत्नी की फासी पे लटकती हुई शव,जानिए क्या है इसकी वजह

मुंगेली| जिले के जगताकापा गांव के लोगों ने बरगद पेड़ पर फांसी के फंदे पर पति-पत्नी की लटकते हुए लाश मिला है दोनों कि साल भर पहले ही नव दम्पति की शादी हुई थी. और साल भर में ही दोनों ने अपनी ईह लीला समाप्त कर ली|

हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर वो कौन सी वजह रही होगी, जिसके कारण पति-पत्नी ने एक साथ फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी. इस घटना के बाद से मृतकों के परिवार और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जगताकापा गांव का है. जहां घर से 200 मीटर की दूरी पर बरगद के पेड़ पर आज सुबह गांव के प्रमोद नेताम व जागेश्वरी नेताम पति -पत्नी की लटकी लाश मिली है|

पुलिस का कहना है कि अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या की गई. बहरहाल कोई सुसाइड नोट अभी तक पुलिस को नही मिला है. मौके पर पहुंचकर पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस का यह भी कहना है किस कारण से पति-पत्नी ने सुसाइड किया है, इस दिशा में भी पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Related Articles

Back to top button