कोरबा जिलाछत्तीसगढ़ विशेष
नदी किनारे एक ही फंदे पर मिली पति-पत्नी की लाश जानिए क्या है पूरा मामला

कोरबा| कोरबी चौकी क्षेत्र से खुदकुशी का मामला सामने आया है. जहां नदी किनारे पति-पत्नी की लाश मिली है. जिसके बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. दोनों का शव नदी किनारे एक पेड़ पर एक ही फांसी के फंदे पर लटका मिला है| कोरबी चौकी अंतर्गत मिसिया गांव का है| दो साल पहले पति को छोड़कर देवर से की थी शादी पति पत्नी शादी के बाद बिलासपुर में मजदूरी करते थे. वहां से लौटने के बाद दोनों ने घातक कदम उठाया.
संतान सुख का आभाव बनी वजह
मामले में संतान सुख के अभाव को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद पुलिस ने शवों को मोटर बोट से दूसरे किनारे पर लाया. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.



