कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष
कवर्धा : एक विपत्तिग्रस्त परिवार को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

कवर्धा। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत एक विपत्तिग्रस्त परिवार को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत दी है। इसके तहत रेंगाखार तहसील के ग्र्राम पंडरिया निवासी शंकर की पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त गायत्री (मृतक की मां) को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है।



