मैदान से पीछे क्यों हटी भाजपा, पूर्व सीएम रमन सिंह ने बताई यह बड़ी वजह

बिलासपुर। राज्यसभा में 14 सदस्यों के साथ नहीं जाया जा सकता था, इसलिए बीजेपी ने केंडिडेट नहीं उतारा. यह बात पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए पार्टी की ओर से प्रत्याशी नहीं उतारे जाने पर कही
उन्होंने कहा कि इन आठ सालों में देश की इकोनॉमी में परिवर्तन आया है, गरीबी की दर में कमी आई है, प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो गई है, विदेशी मुद्रा भंडार दोगुना हो गया, 6 लाख 53 हजार स्कूल खोले गए. एम्स खोले गए, सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. 3 लाख 25 हजार किमी सड़कों की मंजूरी दी गई. कृषि क्षेत्र में 38.8% में बढ़ोतरी हुई है. भारत की जीडीपी दोगुनी हो गई है. मोदी जी का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के तहत काम हो रहा है|
भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. रमन सिंह के अलावा पूर्व मंत्री व मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह व पूर्व राज्य महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पांडे समेत अन्य भाजपाई मौजूद थे|



