उदयपुर शिविर में एजेंडे पर समूहों में होगी चर्चा, 50 प्लस फार्मूले के अलावा इन बातों पर रहेगा फोकस

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के दो दिवसीय नव संकल्प शिविर का आज अंतिम दिन है| उदयपुर शिविर में हिस्सा लेने वाले नेता आज अपने अनुभव साझा करेंगे| इसके साथ ही संकल्प शिविर में लाए गए प्रस्ताव आज पारित किए जाएंगे. शिविर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्रिमंडल के सदस्य, पीसीसी पदाधिकारी बड़ी संख्या में आमंत्रित नेता मौजूद हैं|
नवसंकल्प शिविर में शामिल होने पहुंचे पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किन-किन बिंदु को लागू करना है आज इस पर चर्चा की जाएगा| 6 समूह बनाए गए हैं, चर्चा के बाद समूह के सदस्य अपनी बात रखेंगे. उसके बाद विधिवत निर्णय लिया जाएगा. इसके अलावा संगठन में रिक्त पदों को भरने का निर्देश मिला है इस पर चर्चा के साथ जिला स्तरीय पदयात्रा, आजादी की 75वीं वर्षगांठ कैसे मनाएं, केंद्र सरकार के खिलाफ आगामी आंदोलन को लेकर चर्चा होगी| यही नहीं हर जिलों में आयोजित किए जाने वाले संकल्प शिविर और भारत जोड़ो यात्रा पर भी चर्चा होगी|


