विकासखंड पंडरिया के 30 गांवों में कला जत्था की टीम 6 जून से करेगी अपनी कलाओं का प्रस्तुतीकरण

कवर्धा। जनसंर्पक विभाग द्वारा संचालित कला जत्था की टीम जिले के अंतिम छोर के बसे गांवों में पहुंचकर अपने कलाओं के मंचन से शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों को अवगत करा रहें हैं। जिले के 60 गांवों में आस्था कला मंच कबीरधाम और लोक धारा छत्तीसगढ़ी लोक कला समिति दुर्ग ने प्रस्तुतिकरण कर लोकहितैषी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ कलाओं के मंचन को देखा और समझा। साथ ही योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। कला जत्था की टीम ने शासन की योजना से संबंधित पत्रिका का भी निःशुल्क वितरण गांव में किया।
विकासखंड पंडरिया में बज कनेक्ट कला जत्था की टीम 30 गांवों में अपनी कला का मंचन कर शासन की योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराएंगे। कला जत्था की टीम द्वारा 6 जून 2022 से पंडरिया विकासखंड के गांवों में प्रस्तुतीकरण देंगे। टीम द्वारा 6 जून को ग्राम दामापुर, कोदवा (गोबर्रा), सैहामालगी, 7 जून को कुंडा, पेण्ड्री, जंगलपुर, 8 जून को मोहगांव, रैतापारा, अंधियारखोर, 9 जून को महली, पौनी-पुसेरा, नवागांव, 10 जून को भगतपुर, कोलेगांव, धनेली, 11 जून को रूसे सोढ़ा, कुंआमालगी, 12 जून को खैरझिटी, पाढ़ी, देवसरा, 13 जून को किशुनगढ़, बाघामुड़ा, कापादाह, 14 जून को कामठी, मुनमुना, कोदवा, 15 जून को कुकदूर, नेऊर और बदना में कला जत्था टीम द्वारा प्रस्तुतीकरण दी जाएगी।



