अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मप्रदेशब्रेकिंग न्यूजमहासमुन्द जिलावायरल न्यूज़विविधस्थानीय समाचार

नाइटी वाले चोर की नाइट करतूत, ज्वेलरी शॉप से किए लाखों के गहने पार CCTV में कैद हुआ विडियो

महासमुंद । जिले में चोरो कि चोरी मे एक नया अंदाज़ देखने को मिली हैं।यहाँ एक ज्वेलरी शॉप का ताला तोड़ सोमवार देर रात लाखों रुपए के गहने चोरी हो गए। वारदात का पता लोगों को सुबह चला, जब शटर का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। खास बात यह है कि यह चोर नाइटी वाला है यानी कि लेडीज गाउन पहनकर चोरी करने पहुंचा था। वारदात CCTV में कैद हुई है। मामला पिथौरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पिथौरा शहर में बस स्टैंड के पास संदीप सिन्हा का सिन्हा ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप है। मंगलवार सुबह लोगों ने शटर का ताला टूटा देखा तो संदीप को सूचना दी। जिसके बाद दुकान कि जांच पड़ताल करने  पर सोने-चांदी के तमाम गहने गायब थे। इस पर उन्होंने वारदात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है।

संचालक संदीप सिन्हा के अनुसार, चोरों ने लाखों रुपए के गहने चोरी किए हैं। हालांकि यह चोरी कितने की हुई है, अभी स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि डॉग स्क्वायड के जांच करने के बाद ही चोरी हुए गहनों के संबंध में गणना की जाएगी। इसके बाद ही चोरी हुए गहनों की सही रकम का अंदाजा लग सकेगा। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई के लिए जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button