लगातार उठ रहे सवालो पर कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने दिया बयान, कहा-पार्टी हाईकमान और कांग्रेस प्रेसिडेंट ने पार्टी हित में लिया हैं निर्णय

रायपुर। छत्तीसगढ़ से बाहर के दो नेताओं को कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस के इस फैसले पर लगातार सवाल उठ रहे है। भाजपा के तीक्षण बयान सामने आने के बाद कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमें भी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की उम्मीद थी कि किसी स्थानीय को मौका मिलेगा। लेकिन पार्टी हाईकमान और कांग्रेस प्रेसिडेंट ने पार्टी हित में निर्णय लिया है। राष्ट्रीय परिपेक्ष में जो बेहतर है, वहीं निर्णय लिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो सीटों खाली हो रही है। वहीं इन दो सीटों पर कांग्रेस ने राजीव शुक्ला और रजीत रंजन को उम्मीदवार बनाया है। छत्तीसगढ़ से बाहर के दो नेताओं को राज्यसभा भेजने के कांग्रेस के फैसले पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने तंज कहा है। रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ बोली में कहा कि छत्तीसगढ़िया गोबर बिनही, परदेसिया राज्यसभा जाही, बाकी छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी मन बोरे बासी खाही।



