अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषप्रदेशस्वास्थ्य

कोरोना जन जागरूकता अभियान अपील: दीपक म्हस्के
प्रदेश प्रभारी
भाजपा आई.टी. एवं सोशलमीडिया

रायपुर, 18 अप्रैल 2021/ सम्पूर्ण देश मे और छत्तीसगढ़ में आज हमारा प्रदेश बेकाबू कोरोना संक्रमण के मामले में पूरे देश भर में दूसरे स्थान पर तथा जनसंख्या के दृष्टिकोण से पहले स्थान पर है। कोरोना की जांच से लेकर उपचार और संक्रमित मरीजों के शवों के दाहसंस्कार तक के सारे इंतज़ामों में कांग्रेस की भूपेश सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है और प्रदेश की जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। लेकिन इस विकट परिस्थितियों में भी भारतीय जनता पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ता प्रदेश की जनता के साथ खड़े हुए है और जरूरतमंदों की सहायता में जुटी हुई है।

इसी कड़ी में प्रदेशवासियों में कोरोना से बचाव के लिए जन-जागृति लाना भी हमारी नैतिक जवाबदारी है, जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी सोशलमीडिया के माध्यम से लगातार जनजागरण अभियान चला रही है। इस पुनीत कार्य में आप अपने स्वयं का, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और बुद्धिजीवियों का वीडियो संदेश बनाकर तथा संगठन के द्वारा सोशलमीडिया के माध्यम से भेजे गए विभिन्न क्रिएटिव के साथ प्राप्त टेम्पलेट में अपना फ़ोटो लगाकर सोशलमीडिया के विभिन्न प्लेटफ़ॉर्म (जैसे- फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्सएप) का उपयोग करते हुए लोगों तक जन जागरण के संदेश को पहुंचा कर इस अभियान में सहभागिता निभाएंगे, ऐसी आप से अपेक्षा और अनुरोध है।

सादर धन्यवाद सहित..
दीपक म्हस्के
प्रदेश प्रभारी
भाजपा आई.टी. एवं सोशलमीडिया, छत्तीसगढ़

Related Articles

Back to top button