अपना जिलाकोरबा जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मप्रदेशब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचार
भाई ने चुकाया बहन के राखी क़र्ज़, कुल्हाड़ी से वारकर उतारा मौत के घाट

कोरबा। जिले के सरहदी गांव तेलसरा में युवक ने विवाद के बाद अपनी ही बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया.वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू कार डी हैं.
प्राप्त सूचना के आधार पर चैतमा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत रामा कछार के आश्रित ग्राम तेलसरा के लालमिट्टी मोहल्ले में करीब एक दर्जन पंडो जनजाति परिवार निवास करते हैं. यहां रहने वाले दादन राम ने अपनी बेटी गीता पंडो की शादी गांव के ही मदद राम से की थी. दोनों पति-पत्नी गांव में ही रह कर जीवन यापन कर रहे थे. रविवार दोपहर गीता का भाई चेतराम पंडो उनके घर पहुंचा, जहां किसी बात पर भाई-बहन के बीच विवाद शुरू हो गया.



