अपना जिलाकबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषप्रदेशब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचार

ई-लोक अदालत 11 जुलाई को

कवर्धा, 07 जुलाई 2020 11 जुलाई 2020 शनिवार को विशेष ( Online) ई-लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सिविल वाद प्रकरण, चेक बाउंस से संबंधित मामले, आपराधिक प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद एवं राजीनाम योग्य, विद्युत संबंधी प्रकरण एवं धारा 138 एन.आई, एक्ट से संबंधित सभी प्रकार के लंबित एवं राजीनामा के माध्यम से निराकरण संभव होगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव ने बताया कि इस ई-लोक अदालत के संबंध में अधिक जानकारी प्राधिकरण के कार्यालय में उपस्थित होकर या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दूरभाष क्रमांक 07741-232044 या जिला न्यायालय कबीरधाम की वेबसाईट ( district court kabirdham ) पर भी प्राप्त किया जा सकता है। इस वेबसाईट पर राजीनामा आवेदन का प्रारूप एवं अन्य विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है। यदि किसी पक्षकार के पास विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय से जुड़ने के लिए साधन उपलब्ध न हो तो ऐसा पक्षकार व्हाटसाप विडियों कॉलिंग के माध्यम से भी न्यायालय से जुड़ सकता है या अपने अधिवक्ता के कार्यालय से भी न्यायालय से जुड़ सकता है। इस अवसर का लाभ उठाकर आप संबंधित न्यायालय में लंबित प्रकरण का निराकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कवर्धा से सम्पर्क किया जा सकता है।https://districts.ecourts.gov.in/kabirdham का अवलोकन किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button