लद्दाख में हुआ भीषण हादसा, श्योक नदी में पलटी जवानो से भरी बस 7 की हुई मौके पर मौत 19 है घायल

लद्दाख में बीते शुक्रवार को 26 जवानों से भरी बस श्योक नदी में गिर गई। इस हादसे में 7 जवानों की जान चली गई और 19 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद तत्काल इलाज के लिए सभी घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, हादसे के 1 दिन बाद यानी शनिवार को जानकारी सामने आई है कि जवानों की हालत गंभीर है। इस वजह से सभी जवानों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से एयरलिफ्ट करके पंचकूला स्थित चंडीमंदिर कमांड अस्पताल में लाया गया है। यहां पर सेना के डॉक्टरों और स्टाफ ने घायल जवानों का इलाज शुरू कर दिया है। जहां पर कई जवानों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
घायल जवानों के आने से पहले ही सेना के डॉक्टर और पूरे स्टाफ को तैयार कर दिया गया था। घायल जवानों का इलाज जारी है। हालांकि, कई जवानों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इन सात जवानों की हादसे में गई है जान रिपोर्ट के मुताबिक, लद्दाख हादसे में जान गंवाने वाले जवानों के नाम क्रमश: सूबेदार शिंदे, विजय राव सरजेराव, नायब सब गुरुदयाल साहू, एल/हव एमडी सैजल टी, नायक संदीप पाल, जादव प्रशांत शिवाजी और रामानुज कुमार शामिल हैं।



