अपना जिलाकबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषनौकरशाहीप्रदेशब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचार

पुलिस अधीक्षक ने सहायक उप निरीक्षक को स्टार लगाकर उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किए

कवर्धा,7 जुलाई 2020 पुलिस महानिदेशक , छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2020 जिला पुलिस कबीरधाम के सहायक उप निरीक्षक का उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हुई है। थाना पंडरिया में पदस्थ देवनारायण यादव को पुलिस अधीक्षक के.एल.ध्रुव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की। साथ ही पदोन्नत अधिकारी को पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति निम्न पद से उच्च पद की ओर प्रगति है जिसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यो में भी वृद्धि होती है । जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिये गये तथा पदोन्नत अधिकारी को पदोन्नति की शुभकामनाएं दी गई । इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुये उप पुलिस अधीक्षक बी.आर. मण्डावी , रक्षित निरीक्षक खिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल , मुख्य लिपिक विरेन्द्र सिंह तारन , उप निरीक्षक बी.आर. गजेन्द्र , स्टेनो युवराज आसटकर , एस.आर.सी सुनील राव एवं समस्त कार्यालयीन अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button