अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषप्रदेशब्रेकिंग न्यूजरायगढ जिलास्थानीय समाचार

रायगढ़ जिले के अपेक्स बैंक में हुआ ऐसा हादसा, काम कर रहे कर्मचारियों पर गिरा छत का प्लास्टर

रायगढ़। जिले में एक बैंक में शुक्रवार को हादसा हो गया। यहां बैंक भवन के छत से अचानक प्लास्टर गिर गया। इससे कर्मचारी बाल-बाल बच गए। हादसा अपेक्स बैंक की बरमकेला ब्रांच में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार अपेक्स बैंक की बरमकेला ब्रांच में आज करीब 12 बजे बैंक के बेहद पुराने भवन के छत से प्लास्टर गिर गया। इससे कर्मचारी बाल-बाल बच गए। हादसे में ब्रांच के लेखा अधिकारी और एक कर्मचारी को मामूली चोट आई है। छत का प्लास्टर गिरने से एसी सहित बैंक का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

 

Related Articles

Back to top button