अपना जिलाट्रेंडिंग न्यूज़देश-विदेशप्रदेशब्रेकिंग न्यूजसियासतस्थानीय समाचारस्पेशल स्टोरी

यूपी विधानसभा में बजट पर चर्चा का पांचवा दिन जारी, विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर

उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के पांचवें दिन आज यूपी बजट पर चर्चा चल रही है। विपक्ष की ओर से योगी सरकार पर हमले किए जा रहे हैं। तारांकित प्रश्नों पर इस दौरान चर्चा हो रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब साढ़े 12 बजे विधानसभा को संबोधित करेंगे। नौकरियों पर घेरा विपक्ष की ओर से अभी नौकरियों पर योगी सरकार को घेरा है। विपक्ष के नेता ने इस संबंध में सवाल पूछा तो मंत्री ने जवाब दिया कि सरकारी नौकरियों के लिए बोर्ड बने हैं और मंत्रालय सीधा नौकरी देने में शामिल नहीं होता। एक सवाल का जवाब में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि योगी सरकार के पिछले कार्यकाल में 4.50 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी गई हैं। रोजगार मेलों के माध्यम से भी लोगों को निजी क्षेत्र में नौकरियां दिलाई गई हैं।

Related Articles

Back to top button