बंद कमरे में मिली प्रोफेसर की सड़ी गली लाश, पुलिस की जारी है कार्यावाही

राजनांदगांव। जिले में एक प्रोफ़ेसर की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लाश दो से तीन होने दिन पुराने होने की वजह से घर के भीतर से काफी तेज बदबू आने लगी जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो प्रोफ़ेसर की लाश पड़ी थी जिससे काफी तेज बदबू आ रही थी। पर पुलिस ने शव बरामद कर जांच में जुट गई है।
डोंगरगांव पुलिस ने बताया कि प्रोफेसर एस.कुमार गौर का शव कमरे से बरामद किया। बदबू आने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो प्रोफेसर की सड़ी गली अवस्था में लाश मिली।प्रोफेसर की हत्या हुई या आत्महत्या ये अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या मान रही है। बता दें कि मृतक प्रोफेसर शासकीय महाविद्यालय छुरिया पदस्थ थे। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।



