अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मप्रदेशरायपुर जिलास्थानीय समाचार

रायपुर में दिखी गर्ल्स पावर, बीच स्टेडियम में चली गंदी गालियो के साथ मुक्के और लात

रायपुर.राजधानी में लड़कियों के एक दूसरे के साथ जबरदस्त मारपीट करने का मामला सामने आया है । यह घटना सुभाष स्टेडियम की बताई जा रही है। कुछ लोगों ने मोबाइल पर इसे कैद कर लिया। लड़कियां एक दूसरे को गालियां देती और मारपीट करती नजर आ रही है।

दोनों लड़कियों पर एक दूसरे के खिलाफ इस कदर गुस्सा सवार है कि वह एक दूसरे को पीटने पर आमादा हैं। मौके पर दो युवक भी मौजूद है, जो इन्हें छुड़ा रहे हैं। मगर दोनों युवकों को लड़कियों को छुड़ाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

करीब 1 घंटे तक सुभाष स्टेडियम के ऊपरी हिस्से में यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। नीचे प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ियों ने भी तमाशा देखा। लड़कियों के बीच आपसी विवाद ने इस कदर हालात बिगाड़ दिये कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आपसी विवाद की वजह से बात करने दोनों लड़कियां सुभाष स्टेडियम के ऑडियंस गैलरी में पहुंची थी। यहां दोनों के बीच बहस बढ़ गई और बात हाथापाई तक जा पहुंची । हालांकि इस मामले में कोई पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई। मगर यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। सुभाष स्टेडियम के निचले हिस्से में मौजूद जिम में यह दोनों युवतियां बतौर ट्रेनर काम करती है। दोनों के बीच आपसी विवाद कुछ महीनों से चल रहा था । इसका निपटारा करने दोनों ने बातचीत करने के सोची, मगर बातचीत की बजाए दोनों के बीच मारपीट हो गई। सूत्रों के मुताबिक अब दोनों लड़कियों ने सुलह कर ली है।

Related Articles

Back to top button