अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

घर में घुसकर मोबाईल चोरी करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

30 जुलाई 2021। प्रार्थी जगजीवन साह पिता साह उम्र 42 साल बीआरपी कालोनी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 20 जुलाई 2021 को दरमियानी रात को कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर के दीवाल को फांद कर घर के भीतर प्रवेश कर घर के कमरे के टेबल में रखे पोको एम-02कंपनी का मोबाईल कीमत 10,000 रू चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 249/2021 धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। शहर में हो रहे चोरी की घटना पर अकुंश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल एवं संजय ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) व राकेश जोशी नगर पुलिस अधीक्षक (भिलाई नगर) के निर्देशन में चोरी गई मशरूका एवं आरोपी के पतासाजी हेतु थाना प्रभारी नेवई निरी. संतोष मिश्रा के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी केवल दास मानिकपुरी उर्फ भोला पिता स्व.भोगन दास मानिकपुरों उम्र 20 साल स्टेशन मरोदा एचएसएसीएल कालोनी थाना नेवई के कब्जे से चोरीकी गई मोबाईल पोको एम 02 कंपनी कीमत 11000 रूपये को बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं । इस कार्यवाही में निरी. संतोष मिश्रा, सउनि नेमन सिंह साहू किशन साहू, आर. संतोष कोमा, आर आनंद तिवारी, आर. संतोष राज एवं आर. लक्ष्मीनारायण यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button