अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मप्रदेशब्रेकिंग न्यूजरायपुर जिलास्थानीय समाचार

50 लाख लूट के केस मे आखिरकार पुलिस ने की कामयाबी हासिल, 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार करीब 6 लाख किये जब्त

रायपुर। राजधानी में बीते 16 मई को डुमरतराई में व्यापारी से हुई 50 लाख की लूट के मामले में रायपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने वारदात में शामिल 9 में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ आरोपियों के कब्जे से 5-6 लाख रुपए नगद भी जब्त किया है. पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. पकड़े गए सभी आरोपी अभनपुर के आसपास के क्षेत्र के रहने वाले हैं.

बता दें कि माना थाना क्षेत्र में कारोबारी से लूट की वारदात हुई थी. अज्ञात लुटेरे होलसेल कारोबारी से मारपीट कर 50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे. मामले में 3 बाइक पर 9 अज्ञात लुटेरे सवार थे. कारोबारी को जाता देख रोककर लात, घूंसे और डंडे से सिर पर हमला कर पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे. इस दौरान कारोबारी के सिर पर गंभीर चोटें आई थी.

कारोबारी डुमरतराई स्थित अपनी दुकान से दो पहिया वाहन जुपिटर में नगद रकम लेकर घर लौट रहा था. इस दौरान मिंटू स्कूल के पास अज्ञात लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया था. कारोबारी ने वारदात के बाद सबसे पहले अपने लड़के कृष्ण खेतपाल को लहूलुहान हालत में वारदात की जानकारी दी.

 

Related Articles

Back to top button