अपना जिलाकबीरधाम विशेषकारोबारजुर्मब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचार

कवर्धा,पोंडी,बोड़ला थाना से पार होकर चिल्फी थाना में पकड़ाई मवेशी ट्रक

रायपुर से जबलपुर जा रही थी मवेशियों से भरा ट्रक

लगातार प्रयास से चिल्फी थाना को मिली सफलता

चिल्फी घाटी नागमोडी के पास नाकाबंदी कर दस लाख की गाड़ी,1लाख 90 हजार की अवैध परिवहन कर रहे मवेशियों की कायवाही

कवर्धा, 6 जुलाई 2020
थाना चिल्पी जिला कबीरधाम को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई है कि वाहन ट्रक क्र. सीजी 07 ई 8753 में मवेंशी भरकर रायपुर कवर्धा की ओर से जबलपुर की ओर परिवहन करते ले जा रहा है उक्त वाहन में बैठे व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही है कि उक्त सूचना के सबंध में निरीक्षक रमाकांत तिवारी थाना प्रभारी चिल्पी द्वारा वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर वरिष्ट अधिकारियों द्वारा सूचना की तस्दीकी हेतु नाकाबंदी पाईन्ट लगाकर वाहनों की चेंकिंग करने निर्देशित किया गया जिस पर निरी. रमाकांत तिवारी थाना प्रभारी चिल्पी द्वारा अपने हमराह स्टाप के साथ रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवें रोड में नागमोरी चिल्पी घाटी के पास नाकाबंदी पाईन्ट लगाया जाकर मार्गो में गुजर रहे वाहनों की चेकिंग कि गई नाकाबंदी दौरान रायपुर से जबलपुर की ओर आ रहे मुखबीर के बताये वाहन ट्रक क्र. सीजी 07 ई 8753 को घेरा बंदी कर रोका गया आरोपी ट्रक चालक द्वारा पुलिस को देखकर जंगल का फायदा उठाकर वाहन को छोड़कर फरार हो गया, साक्षी के समक्ष वाहन ट्रक क्र. सीजी 07 ई 8753 तलाशी लेने पर उक्त ट्रक में 03 नग भैंसा एवं 15 नग भैंसी होना पाया गया, जिसका तलाशी पंचनामा पृथक से तैयार किया गया। अज्ञात आरोपी द्वारा पशुओं को निर्दयतापूर्वक ठूस ठूस कर बिना चारा पानी के दस चक्का वाहन में भरकर कत्लखाना परिवहन करते ले जाते पाये जाने से मुताबिक जप्ती पत्रक के दस चक्का वाहन क्र. सीजी 07 ई 8753 किमती 1000000/-रूपये एवं 03 नग भैंसा, 15 नग भैंसी कुल 18 नग भैंसा भैंसी किमती 190000/-रूपये को समक्ष गवाहन जप्त कर पुलिस कब्जा लिया गया, अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया फरार आरोपीगणों की गिरफतारी हेतु टीम गठित की जाती है उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में के.एल ध्रुव पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के मार्ग निर्देशन एव , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला के दिशा निर्देश में थाना चिल्पी स्टॉप द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।

Related Articles

Back to top button