कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

कवर्धा : नगर पंचायत बोड़ला की महिलाओं ने इस सहयोग के लिए मंत्री अकबर को आशीर्वाद दिए

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने किया अपने स्वेच्छा अनुदान मद से 103 महिलाओं को 5 लाख 15 हजार रूपए का किया चेक वितरण

 मंत्री अकबर ने गौठान निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

कवर्धा | प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर कबीरधाम प्रवास के दौरान बोड़ला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री अकबर ने अपने स्वेच्छा अनुदान मद से नगर पंचायत बोड़ला के 103 विधावा एवं परितक्ता महिलाओं को लगभग 5 लाख 15 हजार रूपए चेक वितरण किया। प्रत्येक महिलाओं के लिए पांच-पांच हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है। नगर पंचायत बोड़ला निवासी बेलाबाई साहू, दुरपति, सावना बाई, श्यामबाई, बिसन, चंद्रकला, चंद्रिका वैष्णव, कांति बाई, कुंतिबाई सहित सौकड़ों महिलाओं ने पांच-पांच हजार रूपए आर्थिक सहयोग करने के लिए मंत्री  अकबर को धन्यवाद दिए है।

महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विधिवा महिलाओं के लिए यह आर्थिक सहयोग किसी संजीवनी से कम नहीं नहीं है। चेक वितरण के पश्चात मंत्री अकबर ने गौठान निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया। वन, परिवहन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर अपने संक्षिप्त उद्वबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं, गांव-गरीब, किसानों, युवाओं की सरकार है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों से लेकर अंतिम व्यक्ति को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। इस अवसर पर कन्हैया अग्रवाल, कलीम खान, होरी साहू, जिला पंचायत सदस्य मुखीराम मरकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष बोड़ला सावित्री साहू, पांडातराई फिरोज खान, पार्षद अशोक सिंह, पीताम्बर वर्मा,  राजेश शुक्ला,चोवराम साहू,गोरे चंद्रवंशी,नीलकंठ साहू, सुनीता हेमंत साहू , विजय राजपूत,परमेश्वर मानिकपुरी, सहित जनप्रतिनिधि, साहू समाज के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button