भाजपा विधायक के रिश्तेदारों ने की सिपाही के साथ बदसलूकी, फुट फुटकर रोया ट्रैफिक पुलिसकर्मी देखिए वीडियो

भीड़ भरें बाजार में BJP का झंडा लगे कार की फोटो खिंचना एक ट्रैफिक पुलिस को भारी पड़ गया. सायरन बजातें हुए कार तेजी से निकल रही थी तभी सायरन से ट्रैफिक पुलिसकर्मी अलर्ट होते हुए फोटो खींचने लगा. इसी बात पर कार में बैठे लोग नाराज हो गए. उन्होंने नीचे उतर कर ट्रैफिक पुलिस को खरी खोटी सुनाई. खुद को BJP नेता और भगवंत नगर विधानसभा सीट से विधायक आशुतोष शुक्ला का रिश्तेदार बताया.साथ ही उन्होंने बोला की तुम्हारी हैसियत क्या है? चल कोतवाली बंद कराता हूं, नहीं तो DM से बात करता हूं.इसके बाद वह सभी लोग पुलिसकर्मी से बदसलूकी करते हुए उसे कोतवाली ले गए. कोतवाली में सभी ने अपनी-अपनी बात रखी. इसी बीच सिपाही फूट फूटकर रोने लगा. तभी किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. बता दें कि ये पूरा मामला उन्नाव का है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लोग एक कार में बैठकर कहीं जा रहे थे. बाजार में भीड़ थी. चारों तरफ ट्रैफिक के कारण गाड़ियां धीरे-धीरे निकल रहीं थीं. इसी बीच एक कार जिसमें BJP का झंडा लगा था हूटर बजाते हुई निकलने लगी. तभी ये सीन हुआ. इस मामले में उन्नाव SP दिनेश त्रिपाठी ने सीओ सिटी को जांच के आदेश दिए हैं.



