अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मप्रदेशरायपुर जिलास्थानीय समाचार

शांति होम्स मे मची अशांति, जुआरियों कि चली लग्जरी होटलो सट्टेबाजी

रायपुर। राजधानी में एक बार फिर जुआ खेलते 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला थाना गंज क्षेत्रांतर्गत होटल शांति होम्स स्टेशन रोड का है। जुआ से जुआरियों को गिरफ्तार कर 2,02,500 रुपए नगदी जब्त किया गया है। दरअसल, जिले में जुआ सट्टा एवं क्रिकेट सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत होटल शांति होम्स के कमरा नंबर 205 में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी कर 8 जुआरियों को गिरफ्तार कर जुआरियों के कब्जे से नगदी 2,02,500 रुपए और ताश पत्ती जब्त किया है। जुआरियों खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 118/22, धारा 4,5 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button