छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

जेल भरो आंदोलन, घड़ी चौक की ओर बढ़े बीजेपी नेता

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धरना-प्रदर्शन को लेकर जारी सरकारी आदेश के खिलाफ भाजपा प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन शुरू हो गया है। रायपुर में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता और नेता सड़क पर उतर आए हैं। कालीबाड़ी से सीएम हाउस जाने के लिए मार्च शुरू हो गया है।

उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड लगाए हैं। हालांकि वह पुलिस को चकमा देकर घड़ी चौक की ओर बढ़ गए हैं। ओसीएम चौक के पास पुलिस ने रोकने की भी तैयारी की थी, लेकिन रैली मोतीबाग होते हुए आगे बढ़ गई। भाजपा नेताओं के लिए ये जेलभरो अंदोलन चुनावी सक्रियता का बिगुल भी है। सभी बड़े नेता इस विरोध प्रदर्शन में पूरा जोर लगाते दिख रहे है| बाकायदा बैठक लेकर सभी दिग्गजों को उनकी जिम्मेदारी दी गई है।

 

Related Articles

Back to top button